सफलता की कहानी
पीएम स्वनिधि योजना से गीता गुप्ता को सिलाई व्यवसाय बढ़ाने में मिली मदद
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के माध्यम से छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपना काम आगे बढ़ाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डूमरकछार के वार्ड क्रमांक 09 निवासी श्रीमती गीता गुप्ता भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी सिलाई की दुकान संचालित कर रही हैं।











