सफलता की कहानी
पीएमएफएमई योजना से संवरा धर्मेन्द्र का भविष्य, "भैया नमकीन" स्थापित कर बने आत्मनिर्भर
सफलता की राहें तब आसान हो जाती हैं जब मेहनत को सही दिशा और शासकीय योजनाओं का संबल मिल जाए। कुछ ऐसी ही कहानी है अशोकनगर निवासी श्री धर्मेन्द्र नामदेव की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और आज अपनी मेहनत तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के बल पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।












