बुरहानपुर / शिक्षा
बुरहानपुर में करीब 100 स्कूली विद्यार्थियों ने जाने तकनीकी शिक्षा के विकल्प
अंबाडा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्हें डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और तकनीकी शिक्षा से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई।












