सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से छात्रा पूनम के सपनों को मिली नई रफ्तार
विदिशा जिले के लटेरी की होनहार छात्रा सुश्री पूनम राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार, बल्कि जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लटेरी में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत सुश्री पूनम ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया।












