रीवा जिले के ग्राम भीठी निवासी अंकित चौरसिया नदी और तालाबों में मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना से जुड़कर मछलीपालन को आधुनिक व्यवसाय के रूप में स्थापित किया। अंकित चौरसिया ने ग्राम पंचायत पुरास में मछलीपालन के लिए 1.20 हेक्टेयर का तालाब 10 साल की लीज पर ग्राम पंचायत से लिया। मछलीपालन विभाग के सहयोग से अंकित ने झींगापालन का प्रशिक्षण लिया।
अंकित को झींगा पालन के लिए एक लाख 60 हजा रुपए अनुदान मछुआ समृद्धि योजना से मिला। साथ ही मछुआ क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपए ऋण के रूप में मिले। इनका लाभ लेकर अंकित ने व्यवस्थित मछलीपालन शुरू किया। अंकित को अब हर साल झींगापालन से 6 लाख रुपए से अधिक का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। उनके साथ 5 अन्य व्यक्तियों को रोजगार का अवसर मिला है।
अंकित ने परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
