कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 67 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री रामू चौहान, टीआई श्री भरत सिंह गुर्जर, तहसीलदार श्री नरेश रायपुरिया, समाजसेवी श्री अरुण ओसवाल, श्री महावीर गुप्ता, बीएमओ डॉ.सौरभ कुशवाह, मीडिया अधिकारी श्री आर.बी.शाक्य, बीपीम, बीसीएम आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। शिविर में 171 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 12 की नेत्र जांच, 39 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 4 मरीजों की मानसिक रोग जांच, 34 की बीपी और शुगर जांच तथा 9 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। किशोरी बालिकाओं को 17 टीडी टीके लगाए गए। 03 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 53 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया।
सफलता की कहानी





