प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाएं जा रहे सेवा संकल्प अभियान की यह कहानी आगर-मालवा के सुसनेर विकासखण्ड के ग्राम खैराना के श्री संजीव जैन की है, जिन्होंने सरकारी योजना को अवसर में बदल दिया।

उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत श्री जैन ने 13.50 लाख रुपये की लागत से बेकरी यूनिट स्थापित की, जिसमें 5.25 लाख रुपये का अनुदान शासन से प्राप्त हुआ। आज यह यूनिट उन्हें प्रतिमाह लगभग 80 हजार रुपये की शुद्ध आय दे रही है तथा 15 ग्रामीण युवाओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान कर रही है।

कभी नौकरी की तलाश में भटक रहे संजीव आज स्वयं रोजगारदाता बन गए हैं। उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि सही योजना, सही मार्गदर्शन और मेहनत मिल जाए तो गांव में रहकर भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। श्री जैन ने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया है।