कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शुक्रवार को सेवा संकल्प - जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत जमुनिया में मनरेगा अंतर्गत निर्मित सामुदायिक पोषण वाटिका (C.N.G.) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटिका में लगाए गए पौधों, फेंसिंग, सिंचाई व्यवस्था एवं रख-रखाव का जायजा लिया तथा ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि उक्त पोषण वाटिका का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा योजना तहत कराया गया है। कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए कि पोषण वाटिका को सतत् रूप से विकसित कर आंगनवाड़ी, मध्यान्ह भोजन एवं ग्रामीणों के पोषण स्तर में सुधार हेतु उपयोग में लाया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस.सोलंकी, सरपंच श्रीमती सजन बाई मालवीय, सचिव श्री नरेन्द्र कुमार पालीवाल, सहा. सचिव श्री दिनेश मालवीय सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।