नगर पालिका कोतमा निवासी श्रीमती रोशनी पनिका बताती हैं कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पहले हर माह गेहूं और चावल खरीदने में परेशानी होती थी। राशन की व्यवस्था करने में परिवार की आय का एक हिस्सा खर्च हो जाता था।
रोशनी को पड़ोस में रहने वाली दीदी से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रक्रिया पूरी कराई गई। अब परिवार के पात्र सदस्यों को प्रति व्यक्ति 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।
रोशनी बताती हैं कि योजना का लाभ मिलने से घर में राशन की चिंता कम हुई है। पहले गेहूं और चावल खरीदने में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की अन्य जरूरी आवश्यकताओं में काम आती है। वह कहती हैं कि राशन की व्यवस्था होने से घर चलाने में राहत मिली है और अब वह अपने पिता के लिए भी टिफिन तैयार कर पाती हैं।
रोशनी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था से उन्हें काफी सहारा मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उनके परिवार को मिल रहा है।






