संयुक्त संचालक लोकशिक्षण संचालनालय ने हाईस्कूल धौर्रा एवं हाईस्कूल नैगुवां का औचक निरीक्षण किया --
लोकशिक्षण संचालनालय से संयुक्त संचालक श्री एचएन नेमा ने पीएम श्री हाईस्कूल धौर्रा एवं हाईस्कूल नैगुवां का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की छात्र संख्या से प्रकाश का परावर्तन वर्ण विक्षेपण अपवर्तन ओजोन परत एवं ज्यामितीय गणित से संबंधित प्रश्नों को व्यवहारिक जीवन में कैसे खोज सकते हैं आदि विषयों पर चर्चा करते समय छात्र छात्राओं से संतोषजनक जवाब प्राप्त हुये विद्यालय से संबंधित अन्य गतिविधियों जैसे प्रयोगशाला,अटल टिंकरिंग लैब एफ एल एन कक्षाओं सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के संबंध संस्था प्रभारी से जानकारी प्राप्त की। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पुस्तकालय प्रतिदिन संचालित हो तथा रिकार्ड अपडेट किया जाए।
मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता में सुधार एवं परिसर को और आकर्षक मनाने एवं छात्राओं उपस्थिति शत-प्रतिशत करने हेतु संयुक्त संचालक द्वारा निर्देश दिए गये एवं जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में किया गया जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निवाड़ी उन्मेष श्रीवास्तव एपीसी भगवत सिंह परिहार उपस्थित रहे।


