एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम सुश्री अर्चना मिश्रा ने छात्रावास में भोजन एवं नाश्ता, पेयजल व्यवस्था, खेलकूद की सुविधाएं, खाद्यान्न सामग्री के भण्डारण तथा स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



