प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। सतना जिले के उचेहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनहट निवासी इन्द्रपाल विश्वकर्मा, पिता मंगलदीन विश्वकर्मा, को वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। योजना के तहत इन्द्रपाल विश्वकर्मा के आवास के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
इसके साथ ही उन्हें मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी का लाभ भी मिला। योजना से प्राप्त सहायता ने उनके परिवार को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्द्रपाल विश्वकर्मा बताते हैं कि पक्का घर उनके परिवार के लिए लंबे समय से देखा जा रहा सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता और मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर ने इस सपने को साकार करने में मदद की।
अब परिवार को सुरक्षित छत मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और खुशियां आई हैं। इन्द्रपाल विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को आवास के साथ रोजगार का सहारा भी मिल रहा है।
